भीरपुर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी क्षेत्र के नीबी गांव में आईटीआई के छात्र ने फंदे पर लटक कर जान दे दिया। नीबी गांव निवासी अखिलेश तिवारी का 20 वर्षीय बेटा हर्षित आईटीआई का छात्र था। बृहस्पतिवार को सुबह घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भीरपुर चौकी इंचार्ज एसएन सिंह ने बताया कि परिजनों ने मौत का कोई कारण स्पष्ट नहीं किया है।