फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सिविल लाइंस में युवक को मारी गोली, असलहा लहराते हुए भागे बदमाश

Mon, 12 May 2025 12:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिविल लाइंस में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने थॉर्नहिल रोड पुलिस चौकी के पास 27 वर्षीय शानू को गोली मार दी। एक के बाद एक दो गोलियां लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिरा तो हमलावर असलहा लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
सिविल लाइंस में युवक को गोली मारी गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने थॉर्नहिल रोड पुलिस चौकी के पास 27 वर्षीय शानू को गोली मार दी। एक के बाद एक दो गोलियां लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिरा तो हमलावर असलहा लहराते हुए भाग निकले। गंभीर हालत में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बेली गांव में शानू परिवार के साथ रहता है। रविवार शाम करीब 7:15 बजे वह सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे से अपने घर लौट रहा था। वह धोबीघाट चौराहा स्थित स्पाइसी ढाबा के पास पहुंचा तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने एक के बाद एक दो फायर किए। इसमें एक गोली उसकी कमर तो दूसरी पैर में लगी। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा तो हमलावर भाग निकले। सरेआम फायरिंग से वहां सनसनी फैल गई। कुछ दूर पर मौजूद चौकी से पुलिसकर्मी और फिर सिविल लाइंस थाने की फोर्स भी आ गई। पुलिस ने घायल अवस्था में शानू को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरियाडीह के रहने वाले हैं हमलावर

पुलिस के मुताबिक, घायल शानू ने अस्पताल में दोनों हमलावरों के नाम बताए। कहा कि हमलावर मरियाडीह गांव के रहने वाले हैं और वह उन्हें पहले से जानता है। इनमें से एक के साले से करीब 10 महीने पहले उसका विवाद हुआ था। उधर, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से हमलावरों की तस्वीर मिली। दोनाें स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। इनमें से पीछे बैठे बदमाश ने गोलियां चलाईं।

घायल का भी आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक, घायल का भी आपराधिक इतिहास है। उस पर कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। 2021 में उस पर गैंगस्टर भी लग चुका है।

प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि हमलावराें में से एक के साले को करीब 10 महीने पहले घायल शानू ने पीटा था। इसी विवाद में घटना अंजाम दी गई। हमलावरों की तलाश की जा रही है। - अभिषेक भारती, डीसीपी नगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें