फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रयागराज में 50 लाख के नकली नोटों के साथ राजस्थान का युवक गिरफ्तार; सवाल- यहां क्यों उतरा आरोपी

Tue, 07 Jul 2026 10:51 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

जीआरपी और आरपीएफ ने मंगलवार को रामनिवास को 50 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ पकड़ा है। वह दिल्ली से कोलकाता जा रहा था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से मंगलवार दोपहर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 50 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ राजस्थान के बीकानेर निवासी रामनिवास (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 500-500 रुपये के नकली नोटों की 10 गड्डी मिली है।

विज्ञापन


प्रत्येक गड्डी के ऊपर और नीचे केवल नोट प्रिंट थी, जबकि बीच में सादे कागज के टुकड़े थे। पुलिस ने बरामद गड्डियों की कीमत 50 लाख आंकी है। मंगलवार को आरोपी को जिला न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

आरोपी के बैग में रखीं सभी गड्डियां सफेद पारदर्शी प्लास्टिक में पैक थीं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली के पहाड़गंज से इन नकली गड्डियों को लेकर कोलकाता जा रहा था। वह लोगों को अधिक रकम का लालच देकर नकली नोटों की गड्डियों को असली बताकर सौंप देता था। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, वह लंबे समय से इसी तरीके से लोगों को ठगकर अवैध कमाई कर रहा था। जीआरपी थाना प्रभारी अकलेश कुमार सिंह ने बताया कि गड्डियां दिल्ली में कहां से मिलीं, इनके पीछे कौन-सा गिरोह सक्रिय है और इस नेटवर्क में उसके अन्य साथी कौन हैं, इन पहलुओं की जांच की जा रही है। 

आखिर प्रयागराज में क्यों उतरा आरोपी?
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली से प्रयागराज पहुंचा था और यहां से उसे कोलकाता जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी। अब यह सवाल उठ रहा है कि दिल्ली से कोलकाता के लिए सीधी ट्रेनें उपलब्ध थी तो आरोपी प्रयागराज में क्यों उतरा? क्या वह यहां किसी से मिलने वाला था या किसी को नकली गड्डी सौंपने की तैयारी में था? फिलहाल पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें