फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मतदान केंद्र के पास झोले में बम फटने से एक युवक की मौत, एक घायल, मची अफरातफरी

Sun, 27 Feb 2022 04:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गौसिया स्कूल के पास एक युवक साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान उसके झोले में रखा बम तेज आवाज के साथ फट गया। इससे युवक के चिथड़े उड़ गए। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गया है। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर मतदान केंद्र है, जहां पर बड़ी संख्या में लोग वोट देने के लिए जुटे थे। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन
Crime Scene
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर दक्षिणी के मतदान केंद्र मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय गौसनगर करेली के पास झोले में बम फटने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन





गौसिया स्कूल के पास एक युवक साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान उसके झोले में रखा बम तेज आवाज के साथ फट गया। इससे युवक के चिथड़े उड़ गए। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गया है। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर मतदान केंद्र है, जहां पर बड़ी संख्या में लोग वोट देने के लिए जुटे थे। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। 

एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि अर्जुन कोल पुत्र बाबूलाल कोल ग्राम रामगढ़, थाना कोरांव (21) का पार्थिव शरीर मोर्चरी भेजवा दिया गया। साइकिल सवार दूसरे लड़के संजय कोल पुत्र बालेश्वर कोल, ग्राम रामगढ़, थाना कोरांव घायल है। गहन पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभी तक की पूछताछ के आधार पर इस घटना का संबंध किसी भी बूथ या मतदान केन्द्र से होना नहीं पाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि यह दोनों विस्फोटक लेकर कहां जा रहे थे यह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। घायल युवक से पूछताछ की जा रही है। घटना स्थल से पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया है। 


घटना स्थल से कुछ ही दूर पर एक दूसरा मतदान केंद्र गौस मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज है। दोनों मतदान केंद्र शहर पश्चिमी के अंतर्गत आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके के बाद मतदान केंद्र का गेट कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि पुलिस अफसरों ने गेट बंद करने की बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि मतदान सुचारू रूप से चलता रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें