फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में युवक की मौत, आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
Youth dies in Harsh firing, accused in custody
विज्ञापन
कटरा में दो दिन पहले प्रीतिभोज समारोह में हर्ष फायरिंग में जख्मी संजीव केशरवानी 35 की इलाज के दौरान सांसें थम गईं। उधर, आरोपी विक्की यादव को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि पुलिस देर रात तक घटना में प्रयुक्त असलहा का पता नहीं लगा पाई। इंस्पेक्टर का कहना है कि पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

घटना रविवार रात 11 बजे के करीब हुई थी। कटरा में बजरंग पार्क के पास नूर मोहम्मद गली में रहने वाले निवासी मनोज केसरवानी का दो दिन पहले विवाह हुआ है। रविवार को उसका प्रीतिभोज समारोह था।
जिसमें शामिल होने के लिए उसका मौसा संजीव केशरवानी 35 निवासी धूमनगंज भी परिवार समेत आया था। रात में मेहमानों के जाने के बाद घरवाले व खास परिचितों का खानपान चल रहा था कि तभी हर्ष फायरिंग की गई। जिसमें गोली संजीव के पीठ में जा धंसी।
विज्ञापन

वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिरा तो वहां सनसनी फैल गई। घरवाले उसे लेकर पास के अस्पताल गए जहां से उसे एसआरन रेफर कर दिया गया। तब तक पुलिस भी आ गई। एसआरएन पहुंचने पर उसे डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। उधर फायरिंग के आरोपी कटरा के ही रहने वाले विक्की यादव की तलाश में जुटी पुलिस ने दोपहर में उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी रही। देर रात तक उससे घटना में प्रयुक्त असलहे के बाबत जानकारी ली जाती रही।
उधर पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए दूल्हे मनोज केशवानी को मंगलवार को छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल उसकी कोई भूमिका सामने नहीं आई है। बता दें कि वारदात के दूसरे दिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें