फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बांध के पानी में डूबने से युवक की मौत, बांध में बाइक चलाते समय हुआ हादसा

Thu, 05 Sep 2024 05:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मृतक पवन अपने चचेरे भाई अनीश के साथ देवरी बांध घूमने आया था। चचेरे भाई अनीश ने बताया कि पवन ने उसे पानी के बाहर-बाहर पैदल चलने को कहा और खुद बाइक लेकर पानी के बीच से जाने की कोशिश की, लेकिन डूब गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह, दरोगा एसएन सिंह और अरुण शुक्ल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
पवन तिरकी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांडा थाना क्षेत्र के देवरी बांध में बृहस्पतिवार प्रातः करीब 11 बजे एक हादसा हुआ। मूलतः झारखंड जिला गुमला थाना डुमरी, बस्साटोली निवासी पवन तिरकी (22) बाइक के साथ बांध के पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक पवन अपने चचेरे भाई अनीश के साथ देवरी बांध घूमने आया था। चचेरे भाई अनीश ने बताया कि पवन ने उसे पानी के बाहर-बाहर पैदल चलने को कहा और खुद बाइक लेकर पानी के बीच से जाने की कोशिश की, लेकिन डूब गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह, दरोगा एसएन सिंह और अरुण शुक्ल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। घटना के चार घंटे बाद युवक के शव व बाइक को पानी से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए एसआरएन भेज दिया।

मृतक के पिता मनोहर तिरकी कोरांव थाना क्षेत्र के कपूरी गांव स्थित एक विद्यालय में नौकरी करते हैं और परिवार के साथ रहते है। पवन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की डूबने की सूचना पर मां अंजना बेसुध हो गई। छोटी बहन सृष्टि और साक्षी रोते बिलखते रहे। अनीश कुछ दिन पहले झारखंड से घूमने के लिए कोरांव बड़े पिता के पास आया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें