फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 13 Aug 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मृतक सतीश यादव की फाइल फोटो
विज्ञापन
कपारी गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बुधवार की शाम सड़क हादसे में दोपहिया चालक की मौत हो गई। सतीश यादव (21) पुत्र लल्लन यादव बुधवार की शाम अपनी मामी को शंकरगढ़ के अमलीहाई, शिवराजपुर में छोड़ने आया था। मामी को छोड़ने के बाद वह दोपहिया वाहन से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान कपारी स्थित पेट्रोल पंप के समीप उसका वाहन अनियंत्रित होकर खड़े डंपर में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सतीश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें