फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बेरोजगारी के मुद्दे पर थाली और ताली बजाकर सरकार को जगाया

Sun, 06 Sep 2020 12:33 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदर्शन करतेे कांग्रेेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेसजनों ने शनिवार को ताली और थाली बजाकर केंद्र व प्रदेश सरकारों की नीतियों का विरोध जताया। शाम पांच बजे अलग-अलग इलाकों में थाली और ताली बजाई गई। कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर देश भर में बेरोजगारों से थाली और ताली बजाकर सरकार को घेरने की कोशिश की गई। बहादुरगंज इलाके में शहर में युवाओं ने इस प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। निजीकरण व अन्यच मुद्दों पर विरोध दर्ज कराते हुए सरकार से रोजगार मुहैया कराए जाने की अपील की गई।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन में पार्टी के हसीब अहमद, शकील अहमद, हिमांशु केसरवानी, नुरुल कुरैशी, राजकुमार, रिंकू तिवारी, इश्तियाक अहमद, मोहम्मद खालिद समेत तमाम लोग शमिल थे। इसी तरह पार्टी के संजय तिवारी, नगर निगम में पार्षद दल के नेता मुकुंद तिवारी, युकां के जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, विकास सिंह, मोनू यादव, प्रदीप मिश्रा, कप्तान सिंह ने ताली-थाली बजाकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें