फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : रोजगार के सवाल पर 12 जनवरी को होगा युवा सम्मेलन, प्रदेश भर से जुटेंगे युवा

Wed, 03 Jan 2024 05:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार कुछ भर्तियां निकालकर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है। कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करे कि हरहाल में 30 जनवरी तक शिक्षा आयोग का विधिवत गठन और टीजीटी पीजीटी विज्ञापन 2022 में 25 हजार रिक्त पदों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
युवा बेरोजगारों का धरना 23वे दिन भी बुधवार को जारी रहा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा मंच के बैनर तले युवा सम्मेलन का आयोजन 12 जनवरी को युवा दिवस के मौके पर किया गया है। बेरोजगारी के मुद्दे पर आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश भर के बेरोजगार और इसके खिलाफअभियान चलाने वाले युवा हिस्सा लेंगे। बताया गया कि चुनाव के मद्देनजर निकाली गई कुछ भर्तियां युवाओं की मांगें का महज एक हिस्सा हैं।

विज्ञापन


इसे लेकर वाहवाही के बजाय सरकार यह सुनिश्चित करे कि हरहाल में 30 जनवरी तक शिक्षा आयोग का विधिवत गठन और टीजीटी पीजीटी विज्ञापन 2022 में 25 हजार रिक्त पदों को शामिल किया जाएगा। साथ ही बेरोजगारों की प्रमुख मुद्दे जैसे सभी परीक्षा तिथियों की घोषणा, एलटी, प्रवक्ता राजकीय महाविद्यालय व विद्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक शिक्षक भर्ती आदि सभी छह लाख रिक्त पदों का तत्काल विज्ञापन और यूपीपीएससी की एलटी एवं अन्य भर्तियों समेत कंप्यूटर आपरेटर यूपीपी में न्यूनतम तीन साल उम्र सीमा में छूट देने जैसे को तत्काल हल करने के लिए ठोस कदम उठाया जाए।

इस मौके पर संयुक्त युवा मोर्चा के राजेश सचान, युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह, विजय मोहन पाल, प्रदीप कुमार चौहान, सुरेंद्र पटेल, राम नारायण सिंह, महेश कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, उदय राज यादव, मनीष गुप्ता, विजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह, बृजेश पटेल आदि ने अधिक से अधिक युवाओं से हिस्सा लेने का आह्वान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें