शौच गई किशोरी को पड़ोस गांव के युवक ने अगवा कर लिया। इसके बाद उसके साथ दुराचार किया। काफी देर तक किशोरी के घर न लौटने पर परिजन उसे खोजते हुए खेतों की तरफ गए तो वह बेहोशी की हालत में मिली। होश आने पर उसने घटना के बारे में बताया।
इस पर परिजनों ने दूसरे दिन तहरीर देकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शुक्रवार की देर शाम शौच के लिए गई थी। इस दौरान पड़ोस गांव का एक युवक आ गया।
वह किशोरी को खेत में खींच ले गया और उसके साथ दुराचार किया। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग उसे ढूंढने निकल गए। इस दौरान वह एक खेत में बेहोश मिली। परिजन उसे घर ले आए। होश आने पर किशोरी ने घटना के बारे में बताया। परिजनों ने दूसरे दिन थाने में तहरीर देकर संजय पाल पुत्र विजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इदस मामले में पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद ही इसकी हकीकत सामने आ सकेगी।