फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तालाब पर अतिक्रमण के विरोध में टावर पर चढ़ा युवक, 12 घंटे बाद उतरा

Thu, 30 Jul 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
कलन्दरपुर। मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
विज्ञापन
इलाके के लहटी बाजार में बुधवार सुबह करीब छह बजे लवकुश सिंह नामक युवक एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह अपने साथ नाश्ता, पानी और एक मोबाइल फोन लिए था। युवक ने सरकारी तालाब पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब 12 घंटे के बाद वह टावर से नीचे उतरा।
विज्ञापन

लहटी निवासी लवकुश सिंह (28) संविदा पर तेलियरगंज स्थित आर्मी कैंप में गाड़ी चलाता है। उसने टावर से बताया कि गांव के सार्वजनिक तालाब पर ग्राम प्रधान की मिलीभगत से कुछ दबंग घर बना रहे हैं।
इस संबंध में कई बार राजस्व टीम को शिकायत दी गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों की सूचना पर सोरांव पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया। सुबह करीब आठ बजे राजस्व टीम ने तालाब की पैमाइश की। पैमाइश में राम प्रकाश केशरवानी और राम बाबू केशरवानी के नव निर्मित मकान तालाब में पाए गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पांच साल पहले इन्हीं आरोपियों ने लवकुश सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि लवकुश इसी मुकदमे में सुलह समझौता का दबाव बना रहा है। इसीलिए वह टावर पर चढ़ा था।
इन पर तालाब में घर बनाने के लिए धारा 67 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद लवकुश सिंह शाम करीब 6 बजे सकुशल टावर से नीचे उतर गया। वह करीब 12 घंटे तक टावर पर रहा।
थाना प्रभारी सोरांव दीन दयाल सिंह ने बताया कि लेखपाल ने सरकारी संपत्ति नुकसान अधिनियम के तहत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने तीन दिन में युवक को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कलन्दरपुर। मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें