फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेली में हत्या कर जला दी युवक की लाश, शिनाख्त नहीं

Tue, 21 Apr 2020 01:51 PM IST
विनोद सिंह news desk amar ujala, prayagraj
विज्ञापन
1 of 3
prayagraj news - फोटो : prayagraj
लॉकडाउन में कड़ी सुरक्षा के दावों के बीच करेली में युवक की हत्या कर लाश जला दी गई। सुबह अधजले हाल में शव पड़ा देख मोहल्लेवाले स्तब्ध रह गए। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। शव बुरी तरह झुलसने के कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मर्चरी भेजवा दिया है। 

घटना सुबह 7.30 बजे के करीब हुई। करेली के लॉलकालोनी मेें हनुमान मंदिर के पीछे वाली गली में 26-27 वर्षीय युवक का शव जली हुई हालत में मिला। खबर फैली तो कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

2 of 3
Crime Scene
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव बुरी तरह से झुलसा हुआ था। यहां तक कि उसके कपड़े भी जल गए थे। शव के पास ही एक गैलन व माचिस बरामद हुई। प्रत्यक्षदर्शियोें ने यह भी बताया कि मृतक के गले में लोहे की जंजीर लिपटी मिली। इससे इस बात की आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने पहले जंजीर से गला कसकर उसकी हत्या की। फिर कोई ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर शव को जला दिया।

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन मृतक के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। आसपास के लोग भी कुछ बता नहीं सके। जिसके बाद शव मर्चरी भेजवा दिया गया। करेली इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के थानों से गुमशुदा युवकों की सूचना जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
क्राइम

लॉकडाउन के दौरान घटना, कहां थी पुलिस

लॉकडाउन के दौरान छावनी बने शहर में हत्या कर शव जलाए जाने की घटना से स्थानीय पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि घटना की भनक पुलिस को आखिर कैसे नहीं लगी। यह भी मान लें कि हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर जलाया गया, तो भी रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अािखर कहां थे। जगह-जगह बने बैरिकेडिंग प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों को आखिर हत्यारे चकमा देने में कैसे कामयाब हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें