फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहीमाबाद में युवक की सिर कूचकर हत्या, सनसनी

Mon, 01 Mar 2021 01:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के रहीमाबाद गांव के पास रविवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। युवक के सिर में गहरी चोट के निशान थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने  शिनाख्त कराने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माना जा रहा है कि युवक की हत्या करने के बाद लाश सड़क पर फेंकी गई है।वहीं, पुलिस दुर्घटना मान कर जांच कर रही है। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

 
कोतवाली क्षेत्र के मेंडवारा गांव निवासी रामकृपाल के तीन बेटे रोहित, राजपाल व रामपाल थे। पिता के मुताबिक पूरा परिवार मजदूरी करके गुजारा करता था।  बड़ा बेटा रोहित (30) अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ परिवार से अलग रहता था। रविवार को रोहित काम करने के लिए प्रयागराज स्थित लेबर चौराहा जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ घंटे बाद पता चला कि रहीमाबाद गांव के पास उसका सिर कुचला हुआ शव पड़ा है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की और उसके परिवार के लोगों को खबर दी। 

जानकारी पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। रहीमाबाद चौकी इंचार्ज अवधराज यादव का कहना है कि हत्या की बात सामने नहीं आ रही है। परिवार की तरफ से भी ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल, प्रथमदृष्टया यही लग रहा है कि किसी वाहन की चपेट में आने से रोहित की मौत हुई है। वहीं, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। उधर, घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें