फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने में हुए विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Sun, 23 May 2021 11:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
थरवई के पड़िला में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में अभिषेक उर्फ राजूू यादव (30) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना तब हुई जब वह अपने दो साथियों के साथ बैठा था। पुलिस ने आरोपी एक साथी को हिरासत में ले लिया है जबकि दूसरे की तलाश देर रात तक चलती रही। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


पड़िला गांव का रहने वाला अभिषेक दो भाइयों में छोटा था। पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब पांच बजे वह घर के पास ही कुछ लोगों के साथ बैठा था। इसी दौरान उसका अपने साथियों से विवाद हो गया और मारपीट में वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गईं।

उधर पिता रामचंद्र ने आरोप लगाया कि गांव के ही धर्मेंद्र कुमार हरिजन ने पांच बजे के करीब फोन कर उसके बड़े बेटे अविनाश को सूचना दी कि अभिषेक को राहुल मौर्या व ज्योति उर्फ धीरज ने मारा-पीटा है जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हाल में पड़ा है। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें से राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें