फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

लड़की के रिश्तेदार को पहले ही भेजा जा चुका है जेल
प्रयागराज। पूरामुफ्ती क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में युवती के एक रिश्तेदार को पहले ही जेल भेजा चुका है।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपने रिश्तेदार के घर में रहती थी। रिश्तेदार ने उसकी शादी बम्हरौली के संदीप कुमार के साथ तय की थी। संदीप घर आता जाता था। करीब छह महीने पहले युवती ने आत्महत्या कर ली थी। इसकी जांच शुरू हुई तो पता चला कि रिश्तेदार राधेश्याम उसका यौन शोषण करता था। युवती ने इसका वीडियो भी बनाया था। युवती की बहन ने राधेश्याम के साथ ही संदीप के खिलाफ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पता चला कि संदीप ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया था। एसओ पूरामुफ्ती उपेंद्र सिंह ने बताया कि राधेश्याम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। शनिवार को संदीप को भी पकड़कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें