फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपका रक्तदान पीड़ितों के चेहरे पर लाएगा मुस्कान 

Fri, 14 Jun 2019 01:22 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Blood Donation
विज्ञापन
रक्तदान के महादान में आज आपका योगदान पीड़ितों, असहायों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा। हादसे मेें घायल हों या गंभीर बीमारी से पीड़ितों को आपका एक यूनिट रक्तदान नई जिंदगी देगा। अमर उजाला ने इसके लिए अनूठी पहल करते हुए बेली और एसआरएन अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। सुबह दस से दो बजे तक रक्तदान कर आप इस सेवा कार्य के महादानी बन सकते हैं।
विज्ञापन


विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर अमर उजाला फाउंडेशन अब तक अभियान चलाकर एक लाख यूनिटों से अधिक रक्त एकत्रित किया। महादानियों का रक्तदान न केवल गंभीर रोगों से पीड़ितों बल्कि थैलीसीमिया से पीड़ित मासूम बच्चों की जिंदगी बचाने में संजीवनी बना। आपका एक यूनिट रक्तदान चार गंभीर मरीजों की जान बचा सकता है।
अमर उजाला फाउंडेशन की रक्तदान महादान मुहिम को सार्थक बनाने में आपका सहयोग अपेक्षित है। अब संकल्प लेने की जरूरत है। आपने पंजीकरण नहीं कराया है तो भी रक्तदान करने का संकल्प पूरा कर सकते हैं। पीड़ितों, जरूरतमंदों की इस सेवा मुहिम से जुड़ने के लिए युवाओं, महिलाओं, छात्र-छात्राओं, व्यापारी संगठनों के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं ने शामिल होकर सहयोग देने का भरोसा दिलाया है। 
विज्ञापन


विश्व रक्तदाता दिवस पर इस सेवा मुहिम में शामिल होने वाले महादानियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। साथ ही नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सुविधा भी मिलेगी। शिविर में मधुमेह, रक्तचाप समेत अन्य जांच नि:शुल्क की जाएगी। रक्तदाताओं के रक्त से 16 महत्वपूर्ण जांचें भी नि:शुल्क की जाएंगी।

भ्रांति करें दूर, बनें महादानी
0 रक्तदान करने से कमजोरी नहीं आती है।
0 रक्तदान करने वाला व्यक्ति अस्वस्थ नहीं होता बल्कि और चुस्त हो जाता है।
0 रक्तदान करने से शरीर में खून धीरे-धीरे नहीं बहुत तेजी से बनता है।
0 रक्तदान करने वाले को गंभीर बीमारियां नहीं घेरती हैं।
एसआरएन अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आरएन पांडेय के मुताबिक रक्तदान से शरीर का शोधन हो जाता है। दान के 24 घंटे के भीतर नई लाल रक्त कोशिकाएं बन जाती है। 

 रक्तदान के लिए जरूरी हैं यें बातें
0 18 से 65 वर्ष के बीच की उम्र के पुरुष और महिलाएं रक्तदान कर सकते हैं।
0 रक्तदान करने वाले का हीमोग्लोबिन 12.5 प्रतिशत होना चाहिए।
0 रक्तदाता का वजन 45 किलोग्राम से कम नहीं होना चाहिए।
0 हर स्वस्थ व्यक्ति हर तीसरे महीने रक्तदान कर सकता है।
0 रक्तदान करते समय दानी का रक्तचाप सामान्य 110/70 होना चाहिए।
0 रक्तदान के बाद 15 से 20 मिनट तक आराम जरूर करें।

अमर उजाला की इस मुहिम को कई स्वैच्छिक संस्थाओं ने सराहा है। कई संस्था प्रमुखों ने रक्तदान के इस महादान में सहभागी बनने की इच्छा जताई है। राजनीतिज्ञों, छात्रों, गृहणियों, व्यापारियों के साथ लायंस क्लब इंटरनेशनल, हरिश्चंद्र वंशीय रस्तोगी युवा मंडल, प्रयागराज हैल्परस सेव द लाइफ संस्था, सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान नैनी भी शिविर में सहयोग करने को आगे आने को तैयार हैं। लायंस इंटरनेशनल के भारत हिरानी और पंकज माहेश्वरी ने सदस्यों से रक्तदान शिविर में शामिल होने को जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने लोगों बुधवार को लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

मेडिकल कॉलेज जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. संतोष सिंह ने शिविर में बढ़चढ़कर शामिल होने का भरोसा दिलाया है। वहीं सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा और महामंत्री शिवशंकर सिंह ने कहा है कि व्यापारी भी इस सेवा कार्य में सहयोग करेंगे। देश भक्त सेवा संस्थान एवं श्री क्रिएशन के स्वयंसेवकों ने अध्यक्ष ज्ञानेश्वर शुक्ला की अगुवाई में रक्तदान करने का संकल्प लिया है।  सुमित श्रीवास्तव, व्यवसायी नीरज अरोरा, डॉ. दिव्या जौहरी आदि ने भी इस मुहिम से जुड़ने का भरोसा दिलाया है।भाजपा काशी क्षेत्र शिक्षक प्रकोष्ठ के सह संयोजक शैलेश पांडेय ने बताया कि शिक्षक भी रक्तदान करेंगे। इसके लिए उनसे संपर्क किया गया है। 

64 बार रक्तदान कर चुके लायंस क्लब इंटरनेशनल के पंकज माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को जनसंपर्क कर लोगों को रक्तदान कर महादानी बनने के लिए प्रेरित किया। ऑकलैंड रोड और कई कार्यालयों में मोटिवेशन क्लास में उन्होंने लोगों को रक्तदान के फायदे बताकर रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों को बताया कि निश्चित अंतराल पर रक्तदान करने वाले व्यक्ति से दिल, रक्तचाप या कैंसर जैसी अन्य गंभीर बीमारियां दूर रहती हैं। लोग रक्तदान के बाद पहले से अधिक चुस्त हो जाते हैं। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि साठ की उम्र हो रही है, लेकिन रक्तदान का संकल्प उन्हें स्वस्थ रखने का कारण बना है। उनका मानना है कि रक्तदान स्वस्थ रहने की कुंजी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें