फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शादी की जिद पर टावर पर चढ़ी युवती, बोली- नहीं मानी बात तो कूद जाऊंगी

Thu, 23 Apr 2026 05:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बुधवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस दौरान तीन युवकों ने जान जोखिम में डाल कर युवती को टावर से उतारा।
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस दौरान तीन युवकों ने जान जोखिम में डाल कर युवती को टावर से उतारा।

विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़िया का इनारा बाजार में लगे एक मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती अपने प्रेमी से फोन पर बात करते हुए बार-बार यह कह रही थी कि अगर उसने शादी नहीं की तो वह कूदकर जान दे देगी। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवती को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुई। हालात बिगड़ते देख भीड़ में मौजूद तीन युवकों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए टावर पर चढ़कर किसी तरह युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

इसके बाद पुलिस युवती को अपने साथ कोतवाली ले गई। जहां उससे पूछताछ में सामने आया कि 22 वर्षीय युवती सराय ममरेज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका प्रेम प्रसंग अपनी ही बहन के देवर से चल रहा था। जिसने शादी का वादा किया था, लेकिन युवक के परिजनों ने एक ही परिवार की दो लड़कियों से शादी संभव नहीं, कह कर इस रिश्ते से इनकार कर दिया। इसी बात से आहत होकर युवती घर से निकल आई और यह खतरनाक कदम उठा लिया। कोतवाली प्रभारी फूलपुर का कहना है कि युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही हैं। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें