तपती धूप व गर्म हवाओं की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार को एक बार फिर सुबह 10 बजे के बाद सड़कें भट्टी की तरह तपने लगीं, टंकी का पानी खौलने लगा और गर्म हवाओं ने लोगों को बेचैन कर दिया।
तपती धूप व गर्म हवाओं की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार को एक बार फिर सुबह 10 बजे के बाद सड़कें भट्टी की तरह तपने लगीं, टंकी का पानी खौलने लगा और गर्म हवाओं ने लोगों को बेचैन कर दिया। प्रयागराज 43.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ उत्तर प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म जिला रहा।
विज्ञापन
वहीं, मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। इसके साथ ही दिन के अलावा रात में भी गर्म हवाओं का प्रकोप देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
वहीं, अगले चार दिन में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार 28 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी के आसार बनते दिख रहे हैं। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने का अनुमान है। फिलहाल, अगले चार दिन तक लोगों को गर्मी से विशेष सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
पिछले पांच दिनों में मौसम का आंकड़ा
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
18 अप्रैल 44.0 डिग्री सेल्सियस 22.2 डिग्री सेल्सियस