फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : झांसी के एक रेलवे अधिकारी को ब्लैकमेल कर 15 लाख मांगने वाली युवती गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2026 05:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

झांसी के एक रेलवे अधिकारी को परिवार की आपत्तिजनक तस्वीर-वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपये मांगने के मामले में आरोपी युवती को झांसी पुलिस ने बुधवार को प्रयागराज जंक्शन से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
महिला गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के एक रेलवे अधिकारी को परिवार की आपत्तिजनक तस्वीर-वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपये मांगने के मामले में आरोपी युवती को झांसी पुलिस ने बुधवार को प्रयागराज जंक्शन से गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी जंक्शन के एक रेस्ट रूम में ठहरी है। इसके बाद झांसी पुलिस की टीम ने खुल्दाबाद पुलिस की मदद से उसे पकड़ा।

विज्ञापन


आरोपी को खुल्दाबाद थाने लाया गया। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई कर झांसी पुलिस उसे अपने साथ ले गई। झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि कर्नाटक की रहने वाली युवती ने उनके पति और परिवार के सदस्यों की आपत्तिजनक तस्वीर-वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करके 15 लाख रुपये मांगे थे।

महिला का आरोप है कि रकम नहीं देने पर आरोपी ने परिवार के सदस्यों की हत्या कराने और आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर बदनाम करने की धमकी दी। आरोप था कि रकम नहीं देने पर आरोपी युवती ने परिवार के सदस्यों की हत्या कराने और आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर बदनाम करने की धमकी दी।
विज्ञापन


मामले में महिला ने नवाबाद थाने में युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। खुल्दाबाद थाना प्रभारी केशव दास वर्मा ने बताया कि झांसी पुलिस ने आरोपी युवती को जंक्शन से गिरफ्तार किया है। ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई के बाद पुलिस उसे अपने साथ झांसी ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें