हंडिया धोबहा गांव निवासी शीतला प्रसाद उर्फ बुल्ले सोनी अपने भाई संदीप सोनी के साथ आर्टीफिशियल आभूषणों की खरीद फरोख्त का काम करता है। 14 नवंबर को बुल्ले सोनी बेलहा सिंघामऊ गांव की रहने वाली रोशनजहां के घर पर दस हजार बकाया लेने गया था।
बेलहा सिंघामऊ गांव स्थित एक घर 14 नवंबर को युवक को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। युवक बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित के भाई ने एक युवती और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि युवक दस हजार बकाया लेने गया था, तभी उसके साथ घटना हुई।
विज्ञापन
हंडिया धोबहा गांव निवासी शीतला प्रसाद उर्फ बुल्ले सोनी अपने भाई संदीप सोनी के साथ आर्टीफिशियल आभूषणों की खरीद फरोख्त का काम करता है। 14 नवंबर को बुल्ले सोनी बेलहा सिंघामऊ गांव की रहने वाली रोशनजहां के घर पर दस हजार बकाया लेने गया था।
आरोप है कि रोशनजहां और उसके पिता मो. मुस्लिम ने बुल्ले पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। घटना में बुल्ले गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 15 नवंबर को संदीप ने रोशनजहां और उसके पिता मुस्लिम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
उनका आरोप था कि बुल्ले के पास रखे 15 हजार रुपये भी छीन लिए गए। इस मामले में इंस्पेक्टर हंडिया ने बताया कि फिलहाल रिपोर्ट पैसों के लेन देन की लिखाई गई है लेकिन पुलिस को कुछ और बिंदुओं के बारे में जानकारी मिली। जांच की जा रही है।