करेली के हड्डी गोदाम मोहल्ले में मंगलवार रात एक युवक को बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसे खदेड़कर गोलियां भी चलाई गईं। वारदात को अंजाम छह हमलावरों ने दिया। पीड़ित ने करेली थाने में नामजद तहरीर दी है।
मो. अदनान पुत्र मुन्ना खान हड्डी गोदाम, करामत चौकी करेली का रहने वाला है। उसने बताया कि मंगलवार रात 10:30 बजे के करीब उसे मिलने के लिए एक युवक ने बुलाया। जैसे ही वह वहां पहुंचा, उसे बुलाने वाले युवक ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही एक युवक ने असलहा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।
जान बचाकर भागने पर आरोपियों ने उसे खदेड़कर गोलियां चलाईं। उसने सूचना दी तो डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और फिर कुछ देर बाद करेली थाने की फोर्स आ गई। करेली थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य का कहना है कि दोनों पक्षों में पूर्व का विवाद है। जांच पड़ताल की जा रही है।