फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दावत से घर लौट रहे युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या, धारदार हथियार से किया गया वार

Thu, 01 May 2025 01:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहरब गांव निवासी प्रतीक कुमार उर्फ मोनू (22) पुत्र भीम सरोज की पीटकर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर धारदार हथियार से कई वार भी किए गए। सुबह रक्तरंजित शव मिलने पर सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
प्रतीक कुमार उर्फ मोनू। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहरब गांव निवासी प्रतीक कुमार उर्फ मोनू (22) पुत्र भीम सरोज की पीटकर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर धारदार हथियार से कई वार भी किए गए। सुबह रक्तरंजित शव मिलने पर सनसनी फैल गई। घटना रात्रि करीब दो बजे की बताई जा रही है। उसका शव रेलवे फाटक आनापुर के पास पाया गया।

विज्ञापन


प्रतीक कुमार उर्फ मोनू किसी बरात में गया था। रात में घर लौटते वक्त रास्ते में यह घटना हुई है। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। मौके पर नवाबगंज थाना प्रभारी नीरज कुमार कुशवाहा मय फोर्स के पहुंचे। घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का परिजनों को भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें