फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime News: कीडगंज में धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या

Wed, 12 Aug 2020 01:22 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
young man murdered with a sharp weapon
विज्ञापन
कीडगंज के पूराबल्दी निवासी रवि निषाद (30) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव सेवा समिति स्कूल के पास पड़ा मिला। परिवारवालों ने शक के आधार पर उसे घर से बुलाकर ले जाने वाले पड़ोसी समेत दो लोगों को नामजद किया है। जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


पूराबल्दी में रहने वाले जगदीश निषाद बीएसएनएल से लाइनमैन पद से रिटायर हैं। उनके तीन बेटों में दूसरे नंबर का रवि इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। भाई अरविंद ने बताया कि सोमवार रात 10 बजे के करीब मोहल्ले में ही रहने वाला विकास उसे घर से बुलाकर ले गया। इसके बाद उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब सेवा समिति स्कूल के पास युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

जानकारी पर कुछ देर बाद परिजन भी आ गए जिन्होंने मृतक की शिनाख्त रवि के रूप में की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि परिवारवालों ने शक के आधार पर पड़ोसी युवक समेत दो लोगों को नामजद कराया है। इनमें विकास व मोहल्ले का ही बच्चा शामिल है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

नामजद आरोपियों से हुआ था विवाद

पुलिस की पूछताछ में परिवारवालों ने बताया कि रवि को घर से बुलाकर ले जाने वाले विकास के साथ कुछ दिन पहले ही झगड़ा हुआ था। बात मारपीट तक पहुंची थी, जिसमें उसने उसे देख लेने की धमकी दी थी। झगड़े की वजह के तौर पर सामने आया है कि रवि ने काम के लिए विकास से कुछ रुपये एडवांस लिए थे। हालांकि बाद में उसने सुलह कर फिर नजदीकी बढ़ा ली। उधर मामले में नामजद दूसरे युवक बच्चा से भी सोमवार दोपहर उससे झगड़ा हुआ था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत तीन युवकों को हिरासत मेें ले लिया है, जिनसे देर रात तक पूछताछ जारी रही। पुलिस का यह भी कहना है कि रवि शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें