मां और बहन की हत्या का आरोपी आरिफ। पुलिस को पकड़ने में छूटे पसीने।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगों ने घर में घुसने का प्रयास किया तो उसने तेजाब की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी आ गई। तीन घंटे तक मशक्कत के बाद पुलिस घर में घुस पाई और फिर भीतर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में तीनों घायलों को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां पत्नी व बेटी को मृत घोषित कर दिया गया। पिता कादिर को गंभीर हालत में भर्ती कर लिया गया।
वर्जन
आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व दो चाकू बरामद हुए हैं। भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। - रमित शर्मा, पुलिस आयुक्त