फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

Thu, 28 May 2020 11:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
pratapgarh news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को उसके परिजनों ने लाठी-डंडे व लोहे के राड से पीट-पीटकर मार डाला। घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। मृतक के पिता ने प्रेमिका समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रेमिका, उसकी मां व दो भाइयों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक अमेठी जिले का रहने वाला था। 

विज्ञापन


अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के पूरे जय सिंह निवासी शौकत (16) पुत्र लाल मोहम्मद अपने ननिहाल उदयपुर थाना क्षेत्र के उमरार पंडित का पुरवा गांव निवासी जमील के यहां आया था। बताया जाता है कि अक्सर आने-जाने के दौरान शौकत का गांव के शिवकुमार सरोज की पुत्री बिट्टू से प्रेम संबंध हो गया। बुधवार को आधी रात के बाद वह प्रेमिका बिट्टू से मिलने चुपके से उसके घर में घुस गया।

pratapgarh news - फोटो : Amar Ujala
इस बीच प्रेमिका के परिजनों को शौकत के घर में दाखिल होने की जानकारी हो गई। घरवालों ने उसे दबोच लिया। लाठी-डंडे व लोहे की राड से पीटकर उसे अधमरा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाकर शौकत उनके चंगुल से छूट सका। ननिहाल के लोग उसे सांगीपुर सीएचसी ले गए। यहां हालत गंभीर देख परिजनों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
घटना की जानकारी पर मृतक का पिता लाल मोहम्मद उमरार पहुंचा। उसने उदयपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रात दो बजे मोबाइल पर फोन कर शौकत को राजेंद्र सरोज ने घर बुलाया और रोहित सरोज, कलावती, बिट्टू, रामसमुझ व संतोष कुमार के साथ मिलकर उसे पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस ने प्रेमिका समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रेमिका, उसकी मां कलावती, भाई राजेंद्र व रोहित को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उदयपुर के प्रभारी निरीक्षक सुभाष यादव ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते हत्या हुई है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें