फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकाक में बंधक बना युवक : जिया ने व्हाॅटसएप काॅल पर कहा- यह मेरी आखिरी काॅल है

Thu, 25 Jul 2024 12:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिया पंजतन मार्च 2022 में दुबई काम करने गया था। बीती नौ जुलाई को जिया ने अपनी बहन कनीज को फोन कर कहा कि थाईलैंड के बैंकाॅक में एक चाइनीज कंपनी से उसे 80 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन का ऑफर आया है। इसके बाद जिया अगले दिन यानी दस जुलाई को दुबई से हैदराबाद पहुंचा और फिर 11 जुलाई को बैंकाॅक रवाना हो गया।
विज्ञापन
बैंकाक में बंधक बना युवक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकाॅक में बंधक बनाए गए सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल के बेटे जिया पंजतन का बुधवार को एक बार फिर बहन कनीज के पास व्हाॅटसएप पर फोन आया। उसने कहा कि अगर उसे पैसा नहीं भेजा ताे उसके साथ गलत हो सकता है और यह उसकी आखिरी काॅल है। बहन कनीज ने बताया कि बुधवार को पिता डीएम से मुलाकात कर जिया को वापस भारत लाने की गुहार लगाने गए थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। अब बृहस्पतिवार को परिजन डीएम से मुलाकात करने जाएंगे।

विज्ञापन

जिया पंजतन मार्च 2022 में दुबई काम करने गया था। बीती नौ जुलाई को जिया ने अपनी बहन कनीज को फोन कर कहा कि थाईलैंड के बैंकाॅक में एक चाइनीज कंपनी से उसे 80 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन का ऑफर आया है। इसके बाद जिया अगले दिन यानी दस जुलाई को दुबई से हैदराबाद पहुंचा और फिर 11 जुलाई को बैंकाॅक रवाना हो गया।

13 जुलाई को उसने बहन कनीज को फोन किया और कहा कि कंपनी के लोग उसे एक होटल में लेकर गए हैं। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया। फिर 22 जुलाई को जिया का फोन आया, जिसमें उसने कहा कि उसे वहां बंधक बनाया गया है। बंधक बनाने वाले 22 लाख रुपये डाॅलर में मांग रहे हैं। पैसा देने के बाद ही उसे छोड़ा जाएगा। सदर एसडीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर इस तरह की कोई शिकायत आती है तो जिया पंजतन को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिया पंजतन को भारत वापस लाने के लिए परिजन आज डीएम से लगाएंगे गुहार

बैंकाॅक में बंधक बनाए गए सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल के बेटे जिया पंजतन का बुधवार को एक बार फिर बहन कनीज के पास व्हाॅटसएप पर फोन आया। उसने कहा कि अगर उसे पैसा नहीं भेजा ताे उसके साथ गलत हो सकता है और यह उसकी आखिरी काॅल है। बहन कनीज ने बताया कि बुधवार को पिता डीएम से मुलाकात कर जिया को वापस भारत लाने की गुहार लगाने गए थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। अब बृहस्पतिवार को परिजन डीएम से मुलाकात करने जाएंगे।

जिया पंजतन मार्च 2022 में दुबई काम करने गया था। बीती नौ जुलाई को जिया ने अपनी बहन कनीज को फोन कर कहा कि थाईलैंड के बैंकाॅक में एक चाइनीज कंपनी से उसे 80 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन का ऑफर आया है। इसके बाद जिया अगले दिन यानी दस जुलाई को दुबई से हैदराबाद पहुंचा और फिर 11 जुलाई को बैंकाॅक रवाना हो गया।

13 जुलाई को उसने बहन कनीज को फोन किया और कहा कि कंपनी के लोग उसे एक होटल में लेकर गए हैं। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया। फिर 22 जुलाई को जिया का फोन आया, जिसमें उसने कहा कि उसे वहां बंधक बनाया गया है। बंधक बनाने वाले 22 लाख रुपये डाॅलर में मांग रहे हैं। पैसा देने के बाद ही उसे छोड़ा जाएगा। सदर एसडीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर इस तरह की कोई शिकायत आती है तो जिया को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें