फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: करंट की चपेट में आकर युवक झुलसा

Wed, 24 Dec 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भीरपुर चौकी अंतर्गत महेवा गांव में 12 दिन पहले बिजली की करंट से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। खेतों की सुरक्षा के लिए लगाए गए बिजली के तार एक युवक के लिए जीवन भर की पीड़ा बन गए।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार घटना के बाद घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना भीरपुर चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद प्राथमिकी दर्ज करने का भरोसा दिया था, लेकिन घटना को 12 दिन बीत जाने के बावजूद न तो केस दर्ज हुआ और न ही दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। पीड़ित का आरोप है कि भीरपुर चौकी की पुलिस उस पर समझौता करने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें