फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मर्चेंट नेवी के चीफ कुक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप लगाया

Wed, 24 Dec 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सराय ममरेज थाना क्षेत्र के मियांकापूरा निवासी मृतक शुभम सोनी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सराय ममरेज के रहने वाले मर्चेंट नेवी में चीफ कुक की भदोही शहर कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने कार चालक पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने इसे सड़क हादसा बताया है।
विज्ञापन

सराय ममरेज थाना क्षेत्र के मियांकापुरा मोहद्दीनपुर गांव निवासी शुभम सोनी (33) मर्चेंट नेवी में चीफ कुक थे। सोमवार की रात वह बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी से फ्लाइट से लौटे और घर के लिए निकल गए। एयरपोर्ट से शुभम अपने पड़ोसी गांव निवासी कार चालक राजू भारतीय की गाड़ी में सवार हुए। पुलिस के अनुसार, भदोही-दुर्गागंज मार्ग स्थित फत्तूपुर गांव के पास कार कोहरे के कारण बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, परिजन इस घटना को संदेहजनक मानते हैं और चालक के अलावा कार में अन्य लोगों की मौजूदगी की बात कर रहे हैं। उन्होंने भदोही कोतवाली में तहरीर देकर मामले की गंभीर जांच की मांग की है।
एसपी भदोही अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि चालक से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सटीक स्थिति सामने आएगी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

आज है बेटी का जन्मदिन, मौत ने रोक दिया रास्ता

शुभम की 2023 में शादी हुई थी और उनकी बेटी राधिका का 25 दिसंबर को पहला जन्मदिन था। परिवार को घर आने की सूचना न देकर वह सरप्राइज देना चाहते थे। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में कुछ और लोगों को गाड़ी में बैठाकर उन्हें मार डाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी नेहा, माता गुलाबा देवी, पिता सालिकराम और पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार दोपहर फॉरेंसिंक टीम फत्तूपुर गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें