एसआरएन अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही से युवक की मौत का परिजनों ने लगाया है। बांदा के विजय रैकवार और उनकी पत्नी का आरोप है कि वह अपने बेटे योगेश (19) को उपचार के लिए लाए थे। उसको ब्लड प्रेशर की शिकायत थी।
एसआरएन अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही से युवक की मौत का परिजनों ने लगाया है। बांदा के विजय रैकवार और उनकी पत्नी का आरोप है कि वह अपने बेटे योगेश (19) को उपचार के लिए लाए थे। उसको ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। शनिवार देर रात बेटे की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, कई बार कहने के बाद भी चिकित्सक तुरंत नहीं आए। डेढ़ घंटे बाद आए डॉक्टर ने इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उनके इकलौते बेटे योगेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
वह और उनकी पत्नी ने गलत इलाज का आरोप लगाया तो डॉक्टरों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और बेरहमी से पिटाई की। बैग और मोबाइल छीन लिया। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये थे। इस संबंध में प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह का कहना है कि इस संबंध में मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर पीड़ित की ओर से कोई शिकायत की जाती है तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।