फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जनरेटर के करंट से युवक की मौत

Thu, 07 May 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मृतक सुमित की फाइल फोटो एवं रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन
ग्राम पिपरांव में मंगलवार को एक बरात में लगे जनरेटर की लाइट लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गजापुर निवासी सुमित शुक्ला उर्फ मल्लू (24) पुत्र हरिशंकर शुक्ला टेंट हाउस में बिजली का काम करता था। खड़ेसर निवासी अशोक गुप्ता ने पिपरांव में एक बरात में टेंट और लाइट लगाने का काम लिया था। सुमित को लाइट की व्यवस्था देखने के लिए भेजा गया था।
रात करीब एक बजे लाइट खराब होने पर जनरेटर से लाइन जोड़ते समय सुमित हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही माैत हो गई। इस दाैरान लोगों ने उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सुमित दो भाइयों में छोटा था। इंस्पेक्टर बारा संजय राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने की बात आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें