फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डीजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की माैत

Thu, 07 May 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मृतक आशीष उर्फ छोटू की फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर भीरपुर में डीजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की माैत हो गई। बिना हेलमेट पहने दोनों युवक हलवाई का काम कर घर लाैट रहे थे।
विज्ञापन

नैनी थाना क्षेत्र के सरपतहिया निवासी आशीष उर्फ छोटू (22) पुत्र जयराम उर्फ ज्वाला सिंह अपने साथी शिवानंद केसरवानी (24) पुत्र स्व. दिनेश चंद्र केसरवानी निवासी त्रिवेणी नगर नैनी के साथ मेजा थाना क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम में हलवाई का काम करने गए थे।
मंगलवार रात करीब एक बजे काम खत्म कर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। भीरपुर में विपरीत दिशा से आ रहे डीजे वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह वाहन नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई जिसके बाद वे थाने पहुंचे और शवों की पहचान की।अविवाहित आशीष दो भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं, शिवानंद तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पुलिस ने डीजे वाहन को जब्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक आशीष उर्फ छोटू की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें