फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : करंट लगने से युवक की मौत, कई घंटे तक बारजे से लटका रहा शव, लोगों ने किया चक्काजाम

Sat, 07 Dec 2024 01:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फूलपुर थाना क्षेत्र के छोटा आरवासी शिवगढ़ निवासी महेश सिंह चौहान (23) पुत्र इंद्रेश सिंह चौहान स्लाइडिंग का कार्य करता था। शनिवार को झूंसी थाना क्षेत्र के रहीमापुर गांव में निर्माणाधीन मकान में काम करते समय करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
करंट लगने से मौत के बाद बारजे पर लटका शव। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झूंसी थाना क्षेत्र के रहीमापुर गांव में करंट लगने से स्लाइडिंग करने वाले युवक की मौत हो गई। उसका शव निर्माणाधीन मकान के बारजे से कई घंटे तक लटका रहा। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इससे वाहनों का आवागमन अवरुद्ध हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


फूलपुर थाना क्षेत्र के छोटा आरवासी शिवगढ़ निवासी महेश सिंह चौहान (23) पुत्र इंद्रेश सिंह चौहान स्लाइडिंग का कार्य करता था। शनिवार को झूंसी थाना क्षेत्र के रहीमापुर गांव में निर्माणाधीन मकान में काम करते समय करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उसका शव मकान के बारजे पर कई घंटे तक लटका रहा। बाद में लोगों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों झूंसी-सहसों मार्ग पर रहीमापुर तिराहे पर जाम लगा दिया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें