फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : महाकुंभ में संगम तट पर आकाश से होगी पुष्प वर्षा, घाटों पर की जा रही विशेष तैयारी

Sat, 07 Dec 2024 01:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कई धार्मिक आयोजनों के दौरान हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं, साधु और संतों पर पुष्प वर्षा की जाती रही है। इसके अनुरूप महाकुंभ 2025 में भी इस परंपरा का निर्वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
महाकुंभ में श्रद्धालुओं पर की जाएगी पुष्पवर्षा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुभ में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी स्नान पर्वों के दाैरान साधु-संतों और श्रद्धालुओं पर आकाश से पुष्पवर्षा की तैयारी है। इसके लिए मेला प्रशासन की ओर से आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। इससे पहले भी कुंभ, माघ मेला समेत कई धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा का कार्यक्रम होता रहा है।

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कई धार्मिक आयोजनों के दौरान हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं, साधु और संतों पर पुष्प वर्षा की जाती रही है। इसके अनुरूप महाकुंभ 2025 में भी इस परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामान्यतः संगम नोज पर पुष्प वर्षा किए जाने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार चूंकि अधिक संख्या में श्रद्धालु रहेंगे तो ऐसे में संगम नोज के साथ-साथ अन्य सभी घाटों पर भी पुष्प वर्षा को लेकर चर्चा चल रही है।

विज्ञापन


जल्द ही इस संबंध में पूर्ण कार्ययोजना तैयार कर ली जाएगी। इससे पहले कुंभ के दौरान पवित्र स्नान पर्व हों या फिर माघ मेला या कांवड़ यात्रा। पुष्प वर्षा के माध्यम से आस्था को नमन किया जाता रहा है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा सनातन संस्कृति व आस्था को नमन करने का प्रतीक बन गया है। 2019 कुंभ के दौरान भी मौनी अमावस्या के दिन संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई थी। उस समय सोशल मीडिया पर यूपी में पुष्प वर्षा हैशटैग काफी ट्रेंड हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें