नैनी इलाके के एक मुहल्ले में युवक ने मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। पिता का आरोप है कि उसने बेटी के सीने पर दांत से काट लिया है और नाखून से शरीर जख्मी कर दिया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना क्षेत्र नैनी अंतर्गत एक मोहल्ले में रहने वाली सात साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अश्लील हरकत कर दी। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो, वह आरोपी युवक के घर पहुंचे और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुड़ गई। सूचना पर नैनी थाना प्रभारी भी मौके पहुंचे और आरोपी युवक को अपने साथ थाने ले आए।
विज्ञापन
मासूम के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ पॉस्को सहित कई धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना शनिवार रात लगभग एक बजे की है। इंस्पेक्टर नैनी वैभव सिंह ने बताया कि मासूम के पिता की तहरीर पर पड़ोसी युवक सचिन अग्रहरि के खिलाफ विभिन्न धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। देर रात युवक को गिरफ्तार कर लिया गया था। पिता ने बताया कि युवक ने बेटी के सीने पर दांत काटा है और नाखूनों से जख्म दिए हैं।