रक्त दाताओं को प्रमाणपत्र देते मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एके वर्मा। अमर उजाला
डॉक्टर्स डे के अवसर पर मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में ह्यूमैनिटी इंडिया ट्रस्ट व अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान युवा चिकित्सकों ने महादान किया। सुबह 10.30 से शाम पांच बजे तक 51 महादानियों ने रक्तदान किया।
15 से अधिक एमबीबीएस के चिकित्सकों ने पहली बार रक्तदान किया। ह्यूमैनिटी इंडिया ट्रस्ट 2017 से रक्तदान शिविर लगा रहा है। मुख्य अतिथि एमएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा रहे।
कार्यक्रम में फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. अर्चना कौल, एनाटॉमी विभाग के प्रोफेसर डॉ. बादल सिंह, अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. जितेंद्र शुक्ला, एनेस्थीसिया विभाग असिस्टेंट प्रो. डॉ अनिल कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
थैलेसीमिया से पीड़ित दोस्त को देख लिया रक्तदान का संकल्प
एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा श्रद्धा गुप्ता की सहपाठी थैलेसीमिया से पीड़ित है। इसके बाद श्रद्धा ने पहली बार रक्तदान करके आजीवन ब्लड डोनेट कर का संकल्प लिया।
जरूरतमंदों के लिए करेंगी रक्तदान
एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा शुभांगी जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा रक्तदान करना चाहती हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने शिविर से की।
दूसरों से पहले खुद को जागरूक करना जरूरी
एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र दीपक कनौजिया ने कहा कि दूसरों को जागरूक करने से पहले खुद को जागरूक करने के लिए रक्तदान किया। इससे अन्य लोग भी महादान के लिए प्रेरित होंगे।
मदद करने का संकल्प
एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र इंद्रजीत गुप्ता हमेशा से समाज के लिए कुछ अच्छा करना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने चिकित्सक होने के साथ रक्तदान का संकल्प लिया।