इसी कड़ी में अब उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन पर कोच रेस्टोरेंट खोलने की कवायद शुरू की जा रही है। हालांकि वर्ष 2019 में भी रेलवे द्वारा कंडम घोषित किए जा चुके पुराने कोच को रेस्टोरेंट का लुक दिए जाने की तैयारी थी। लेकिन वर्ष 2020 में कोरोना की वजह से यह प्रोजेक्ट रफ्तार नहीं पकड़ सका।
पहले चरण में प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल में इसे खोला जाएगा। इसके लिए ई ऑक्शन होगा। यहां कोच रेस्टोरेंट के लिए प्रयागराज मंडल ट्रेनों के अधिकतम दो पुराने कोच देगा। टेंडर लेने वाली एजेंसी को ही कोच की मरम्मत करवाकर उसे रेस्टोरेंट का रूप देना होगा।
प्रयागराज के अलावा अलीगढ़, इटावा, मिर्जापुर, टूंडला में भी रेल कोच रेस्टोरेंट खुलेगा। प्रयागराज जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड में कोच रेस्टोरेंट के लिए तकरीबन 100 वर्ग मीटर जमीन दी जाएगी।
कोच रेस्टोरेंट के लिए जल्द ही ई ऑक्शन शुरू किया जाएगा। इच्छुक फर्म इसके माध्यम से आवेदन कर सकेंगी। प्रयागराज में इसी वर्ष कोच रेस्टोरेंट खुल जाएगा। - हिमांशु शुक्ला, सीनियर डीसीएम, प्रयागराज मंडल