फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के नाम पर लालीपॉप दे रही योगी सरकार : मुनकाद

विज्ञापन
प्लाजा पैलेस में बसपा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने कहा है कि योगी सरकार विकास के नाम पर लालीपॉप दे रही है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाएं धरातल पर नहींए बल्कि फाइलों तक ही सिमटी हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए उपचुानव की तैयारी में अभी से जुट जाने को कहा।
विज्ञापन

शहर के भगवाचुंगी स्थित प्लाजा पैलेस में बसपा के जिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का जमावड़ा रहा। बसपा प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उपचुनाव में बेल्हा के लोगों को मौकापरस्त लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है।
इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का सुखपालनगर में गर्मजोशी से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सुशील गौतम ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर आरएस कुशवाहा, जगन्नाथ पाल, सुशील सागर, राकेश गौतम, संतलाल, विधायक सुषमा गौतम, विजय बॉबी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

प्लाजा पैलेस में बसपा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलेते प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें