बड़े हनुमान मंदिर को विकसित करने का सुझाव
हर्ष ने बांध स्थित लेटे हुए हनुमान जी मंदिर को काशी विश्वनाथ कॉरीडोर की तर्ज पर विकसित करने का भी सुझाव सीएम के समक्ष रखा गया। सीएम योगी ने इस दौरान अशोक बाजपेयी से निकाय चुनाव समेत तमाम मुद्दों पर बात की। सीएम को बताया गया कि महापौर प्रत्याशी को सर्वाधिक 62 हजार वोट शहर उत्तरी विधानसभा से मिले। इस दौरान सीएम ने कहा कि अब लोकसभा चुनाव निकट है इसलिए आप सभी तैयारियों में जुट जाएं।
पुल बनने के बाद गोमती नगर की तर्ज पर हेतापट्टी को विकसित करने की तैयारी
सलोरी से हेतापट्टी के बीच पुल निर्माण के बाद हेतापट्टी को लखनऊ के गोमती नगर की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। गंगा पर नए पुल का निर्माण आईईआरटी के अयोध्या छात्रावास और बड़ा बघाड़ा के बीच वाले स्थान से शुरू हो सकता है। फोर लेन के इस पुल की यही से शुरूआत होगी, जो हेतापट्टी तक जाएगा। इसके अलावा थरवई, बहरिया, सिकंदरा, फैजुल्लापुर, सहसों, रामनगर, गारापुर, सराय चंडी सहित जौनपुर की ओर से आने वाले वाहनों को शास्त्री पुल आने की जरूरत नहीं होगी।