फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: उप मुख्यमंत्री संग संगम नोज पर कल होगा योग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ संगम नोज पर शुक्रवार को योग दिवस का मुख्य आयोजन होगा। इसमें करीब आठ हजार लोग शामिल होंगे। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री के अलावा नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं राज्यकर एम.देवराज समेत अनेक अतिथि शामिल होंगे।
डीएम ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य, लोक निर्माण, शिक्षा, नगर निगम, यातायात, पराग डेयरी आदि विभागों के अफसरों की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने मंच, मैट बिछाने, लोगों को लाने-ले जाने, मार्ग सूचक, पार्किंग, एंबुलेंस तथा चिकित्सीय टीम की मौजूदगी, पेयजल, एलईडी आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा कर निर्देश दिए।
डीएम ने सभी को सफेद ड्रेस कोड में उपस्थित रहने के लिए कहा। उन्होंने तहसील, ब्लॉक, ग्राम पंचायतों, अमृत सरोवरों पर होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सभी बीडीओ को इनके फोटोग्राफ्स पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं, पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से भी शनिवार सुबह 5 से 6:30 बजे तक रसूलाबाद स्थित चंद्रशेखर आजाद घाट पर योग शिविर लगेगा। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में इसकी तैयारी की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें