झंझरा पांडेय में पंचायत चौपाल का आयोजन
सुहास। संसारपुर गांव में 20 वर्ष पूर्व मिले पट्टे की जमीन पर टीन सेट डालकर रह रही गरीब विधवा नाजमा का घर गांव के ही कुछ अराजक तत्वों द्वारा नहीं बनने दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार राममूरत मौके पर पहुंचे और जमीन की पैमाइश कर मकान बनाने के लिए निर्देशित किया। मामले में नायक तहसीलदार राम मूरत ने बताया की 20 वर्ष पहले महिला तथा देवर रहीश को पट्टा मिला था। विधवा अपने ही जमीन में टीन सेट डालकर रह रही थी। अब दो कमरे का छत डालना चाह रही है। जिसको कुछ अराजक तत्वों द्वारा गतिरोध किया जा रहा है। जिसकी पैमाइश भी की गई है। उक्त अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।