फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day : विश्व योग दिवस पर योगमय हुई संगम नगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

Sun, 21 Jun 2026 01:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया। संगम तट पर आयोजित विशाल योग शिविर में हजारों की संख्या में लोगों ने योगाभ्यास करके लोगों को योग और प्रणायाम के प्रति जागरूर किया।
विज्ञापन
विश्व योग दिवस पर संगम तट पर योगाभ्यास करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया। संगम तट पर आयोजित विशाल योग शिविर में हजारों की संख्या में लोगों ने योगाभ्यास करके लोगों को योग और प्रणायाम के प्रति जागरूर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत ने दुनिया को स्वस्थ जीवन जीने का जो मंत्र दिया है। इसके चलते पूरी दुनिया में योग का डंका बज रहा है। 

विज्ञापन





प्रयागराज में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्यास कर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया। कहा कि योग स्वस्थ तन, शांत मन और सशक्त जीवन का आधार है। योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के मध्य संतुलन स्थापित कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का मार्ग प्रशस्त करती है। नेतृत्व में योग आज एक वैश्विक जनआंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। उनकी प्रेरणा से भारत की यह महान सांस्कृतिक धरोहर विश्व के करोड़ों लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ के संदेश से जोड़ रही है। 

केशव ने कहा कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर निरोग, ऊर्जावान और संतुलित जीवन जीने का संकल्प लें। कहा कि पीएम मोदी के सतत प्रयासों से योग ने विश्व मंच पर भारत की सांस्कृतिक पहचान को नई प्रतिष्ठा प्रदान की है। त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित भव्य योग शिविर में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, सांसद प्रवीण पटेल, विधायकगण गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें