prayagraj news : झूंसी स्थित क्रिया योग आश्रम में योगाभ्यास कराते योगी सत्यम।
- फोटो : prayagraj
आश्रम के हॉल में सुबह नौ बजे से योग सत्र का शुभारंभ योग गुरु स्वामी योगी सत्यम ने किया। उन्होंने कोरोना वायरस के अलावा अन्य तरह के वैक्टीरिया से पार पाने के लिए क्रियायोग को वरदान बताया। स्वामी योगी सत्यम ने सिर से पैर तक शरीर को क्रियायोग से जोड़ने का अभ्यास कराया। सिर के पीछे हथेली को रखकर आगे की ओर, पीछे की ओर और दाहिने, बाएं सिर को झुकाने की क्रिया बताई। उनका कहना था कि सिर और रीढ़ को एक साथ संतुलित रूप से महसूस करते हुए स्वाभाविक सांस की गति से किसी भी तरह की बीमारी पर काबू पाया जा सकता है।
prayagraj news : झूंसी स्थित क्रिया योग आश्रम में योगाभ्यास कराते योगी सत्यम।
- फोटो : prayagraj
योगक्रिया से हर सांस पर नियंत्रण संभव है।उन्होंने क्रियायोग से फेफड़े केे संक्रमण को पूरी तरह दूर करने संबंधी एक मरीज की रिपोर्ट भी इस सत्र में प्रस्तुत की। बताया कि इस योगविद्या के बल पर मनुष्य की गति और जीवन दोनों में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हो सकती है। इस विशेष सत्र को अमर उजाला प्रयागराज के फेसबुक पेज पर लाइव किया जाएगा। साथ ही इस ऑनलाइन सेशन से देश के अलावा अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, आस्ट्रेलिया समेत कई देशों के भी योग साधक जुड़े रहे। इस योग सत्र में सिंगापुर से मीरा माता, जबलपुर से शक्ति माता, न्यूयार्क के डेविड,क्रिस्टीना, कनाडा की एलिजाबेथ, ओलिना, कोलिन, नई दिल्ली से पारुल भी शामिल रहीं।