prayagraj news : भाजपा प्रत्याशी घोषित होने पर डॉ. वीके सिंह का मुंह मीठा कराते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : prayagraj
हालांकि, जाति के आधार पर मतों के ध्रुवीकरण की कवायद के बीच सपा और भाजपा के सामने एका बनाए रखने की चुनौती भी बढ़ गई है। खासतौर पर, यमुनापार के दो दिग्गज नेताओं की भूमिका को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कई निर्वाचित सदस्यों पर इनका अधिक प्रभाव होने की बात कही जा रही है। इनमें से एक सपा के वरिष्ठ नेता है तो दूसरे भाजपा में हैं। जानकारों का कहना है कि सियासी पृष्टभूमि को देखते हुए दोनों ही नेताओं को जातीय ध्रुवीकरण की राजनीति रास नहीं आएगी। ऐसे में दोनों दलों के सामने इन नेताओं को भी मनाने की चुनौती है। इसके अलावा जीत के लिए 43 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। ऐसे में अनुसूचित जाति के निर्वाचित 22 सदस्यों के रुख पर सभी की नजर है।
prayagraj news : डॉ. वीके सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया।
- फोटो : prayagraj