फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा : तेज गेंदबाजी से प्रयागराज के यश फैला रहे क्रिकेट की दुनिया में ‘यश’ 

Sat, 06 Mar 2021 09:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यश दयाल के प्रदर्शन पर एक नजर
  • रणजी ट्राफी- 12 मैच, 45 विकेट, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन-48 पर पांच विकेट
  • विजय हजारे ट्राफी- चार मैच-दो विकेट
  • मुश्ताक अली ट्राफी, 12 मैच, 11 विकेट
विज्ञापन
prayagraj news : क्रिकेटर यश दयाल। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को छकाने वाले संगम नगरी के क्रिकेटर यश दयाल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बाएं हाथ के तेज रफ्तार गेंदबाज यश को हाल में ही प्रदेश की विजय हजारे ट्राफी की टीम में शामिल किया गया है। यश प्रदेश के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं, जोकि रणजी ट्राफी, विजय हजारे और मुश्ताक अली ट्राफी के लिए प्रदेश की टीम में शामिल रहे हैं।  

विज्ञापन

prayagraj news : क्रिकेटर यश दयाल। - फोटो : prayagraj
शहर के कर्बला निवासी यश दयाल के पिता चंद्रपाल दयाल भी क्रिकेटर रह चुके हैं। उन्होंने विजी ट्राफी में नार्थ जोन की टीम से बतौर गेंदबाज प्रतिनिधित्व किया था। बचपन से पिता को गेंदबाजी करते देख यश में क्रिकेटर बनने का जज्बा जगा। वह करीब पांच साल की उम्र में ही पिता के साथ मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास के लिए जाने लगे। बचपन में यश दयाल ने कोच बीएन अग्रवाल से गेंदबाजी का हुनर सीखा। इसके बाद स्टेडियम के क्रिकेट कोच कौशिक पाल और अमित पाल ने उनकी गेंदबाजी की प्रतिभा निखारी। जिला क्रिकेट लीग में गेंदबाजी से कहर बरपाने वाले यश ने जल्द ही प्रदेश की रणजी ट्राफी टीम में चयन के लिए दस्तक देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

prayagraj news : क्रिकेटर यश दयाल। - फोटो : prayagraj
यश की प्रतिभा को 2017-18 में पहचाना गया। चयनकर्ताओं ने उन्हें अंडर-23 टीम में शामिल किया। यश ने इस मैच में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने वनडे मैच में आठ विकेट चटकाए। इसके बाद यूपी की सीनियर टीम में चयनकर्ताओं ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को मौका दिया। चयनकर्ताओं ने 2018-19 में रणजी ट्राफी (चार दिवसीय), विजय हजारे ट्राफी (वनडे) और मुश्ताक अली ट्राफी (टी-20) के लिए यश को टीम में शामिल कर लिया। रणजी ट्राफी में गोवा के खिलाफ कानपुर में यश ने डेब्यू किया। वह 2019-20 में तीनों टीमों का हिस्सा रहे। यश दयाल ने रणजी ट्राफी में रेलवे के खिलाफ एक बार पांच विकेट भी झटके। इसकी बदौलत टीम को जीत मिली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें