फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापम से बड़ा है आयोग की भर्तियों का घोटाला

Mon, 27 Jul 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने रविवार को लोकसेवा आयोग के चेयरमैन अनिल यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के व्यापम से बड़ा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्तियों का घोटाला है। आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार से संबंधित तथ्यों पर भाजपा ने एक-एक बिंदु पर जानकारी प्राप्त की है। अभी कुछ और सबूत भी जुटाये जा रहे हैं। उनका परीक्षण कर पार्टी न्यायपालिका के रास्ते और सड़क पर चलकर आयोग अध्यक्ष और उन्हें शह देने वाले लोगों को नाकामयाब करने का काम करेगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में पत्रकारों से हुई बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आयोग के चेयरमैन अनिल यादव पर आरोप लगाया कि उनकी क्रिमिनल हिस्ट्री सामने न आए, इसके लिए संबंधित थानों से सबूत मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके प्रमाण भी सामने आ गए हैं। अनिल यादव एवं उनके साथी और उन्हें संरक्षण देने वाले लोग ज्यादा दिन तक खैर नहीं मना सकेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने हमीरपुर में छेड़खानी के बाद किशोरी के आत्मदाह करने एवं इस घटना को लेकर आक्रोशित भीड़ पर फायरिंग में युवक की मौत पर अफसोस जताया। कहा कि भाजपा प्रदेश कमेटी के प्रदेश मंत्री डा. समीर सिंह ओर दो रिटायर्ड आईजी को तथ्यों की जानकारी के लिए हमीरपुर भेजा है।

सपा सुप्रीमो को क्लीन चिट दिये जाने पर भी उठाये सवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आईपीएस अमिताभ ठाकुर के मसले पर कहा कि इस मामले में जिस तरह से पुलिस द्वारा जांच कर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को क्लीन चिट दी गई, वह कई सवाल खड़ा कर रही है। आखिर सीडी की जांच कराए बिना क्लीन चिट कैसे दे दी गई। याकूब मेनन की फांसी के विरोध पर कहा कि जो लोग फांसी का विरोध लगा रहे हैं, वे देश की न्यायपालिका पर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। ऐसे लोग ये भूल रहे है कि याकूब मेनन के कृत्य से कितने मासूमों की जान चली गई। उसे फांसी न देने वाले की बात करने वाले लोग कहीं न कहीं आतंकवाद का पोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें