फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईकार्ड देने के साथ कराएंगे कर्तव्य का बोध

Mon, 27 Jul 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। विश्वविद्यालय परिसर में छेड़खानी की घटना के बाद महिला सलाहकार बोर्ड (वैब) सजग हो गया है। परिसर में ऐसी घटना आगे न हो, इसके लिए वैब की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को आईकार्ड के साथ कर्तव्यों की शीट भी दी जाएगी। जिसमें आपराधिक कानून अधिनियम 2013, कार्य स्थलों में महिलाओं का यौन शोषण अधिनियम-2013 समेत कई मुद्दों की जानकारी दी जाएगी। वैब की के प्रतिनिधि भी सभी विभागों में रहेंगे। छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए विवि परिसर में जगह-जगह पोस्टर भी लगाए जाएंगे। वैब की ओर से एक बार फिर परिसर में सादी वर्दी में पुलिस और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


वैब सचिव डॉ.. रंजना कक्कड़ ने बताया की वैब की ओर से नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए विशेष रूप से पोस्टर और पंपलेट तैयार किए गए हैं, जो वितरित किए जाएंगे। कानूनों की जानकारी के साथ ही रैगिंग, यौन दुर्व्यवहार के बारे में भी बताया गया है। वैब के जो प्रतिनिधि विभागों में रहेंगे, वो वहां होने वाली गतिविधियों की जानकारी कार्यालय को देंगे। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को जागरूक भी करेंगे। सभी को वैब का वेबसाइट और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे छात्राएं सीधे भी संपर्क कर सकेंगी। वैब सचिव डॉ. निशा श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले को लेकर आगामी बैठक दो अगस्त को मध्यकालीन इतिहास के विभाग में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें