फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति में पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति में पेच
विज्ञापन

प्रयागराज। अशासकीय विद्यालयों में प्रशिक्षिक स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) के पदों पर प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों की रिक्त पदों पर नियुक्ति में तकनीकी पेच फंस गया है। अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम को पत्र लिखकर मांग की है कि नियम में संशोधन करते हुए काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी कराई जाए।
डिप्टी सीएम को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि टीजीटी/पीजीटी-2016 और 2021 में चयनित कई अभ्यर्थियों ने ज्वाइन नहीं किया है। ऐसे में अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में बड़ी संख्या में पद रिक्त पड़े हैं। प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थियों का पदास्थापन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड नियमावली-1988 के नियम- 13(3) के अनुसार होना है, लेकिन जब अभ्यर्थियों ने चयन बोर्ड में संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि यही नियम उनकी काउंसलिंग को बाधित कर रहा है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि इस नियम के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक के स्थान पर माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड या माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को काउंसलिंग कराकर प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों के पदास्थापन की व्यवस्था कर दी जाए तो समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम से इस नियम में संशोधन की मांग की है।
काकोरी एक्शन के शहीदों की याद में निकाला जुलूस
प्रयागराज। काकोरी एक्शन के शहीदों के शहादत दिवस पर छात्र संगठनों ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए। साथ ही क्रांतिकारियों को अपनी सलामी दी। दिशा छात्र संगठन और नौजवान भारत सभा की ओर से शहादत दिवस पर छात्रसंघ भवन से शहीद रोशन सिंह के शहादत स्थल तक जुलूस निकाला गया।
कार्यक्त्रस्म इलाहाबाद विश्वविद्यालय स्थित शहीद लाल पद्मधर की प्रतिमा पर सभा और क्रांतिकारी गीतों के साथ शुरु हुआ, जहां से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता स्वरूपरानी अस्पताल स्थित शहीद रोशन सिंह की प्रतिमा पर पहुंचे। छात्र संगठन की नीशु ने कहा कि काकोरी एक्शन के चारों शहीदों राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी और रोशन सिंह ने समानता एवं न्याय पर टिके जिस समाज का सपना देखा था, वह अभी भी अधूरा है। क्रांतिकारियों की विरासत से प्रेरणा लेते हुए अपनी एकजुटता क़ायम करनी चाहिए और जाति-धर्म के नाम पर आपस में लड़ने के बजाय अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए।
कार्यक्रम में अविनाश, धर्मराज, अंबरीश, चंद्र प्रकाश, सौम्या, प्रिया, शिवा, उपेंद्र आदि मौजूद रहे। वहीं, स्टूडेंट फोडरेशन ऑफ इंडिया और जनवादी महिला संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहरी रोशन सिंह के शहादत स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें गायत्री गांगुली, स्वाति गांगुली, अनिर्बान, सूर्य प्रकाश आदि शामिल रहे। वहीं, छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 516 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों ने भी काकोरी कांड के नायकों को शहादत दिवस मनाया, जिसमें नवनीत यादव, अजय यादव, आदर्श भदौरिया, राहुल पटेल, अभिषेक यादव, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
दिवंगत शिक्षकों के परिवार को पहुंचाई 47 लाख की मदद
प्रयागराज। दिवंगत शिक्षकों के परिवार को नि:शुल्क सहायता उपलब्ध कराने वाली टीम पहल ने 10 महीनों में दिवंगत शिक्षकों के परिवार वालों को 47 लाख रुपये की मदद पहुंचाई। टीम पहल के संस्थापक अनुराग सिंह के अनुसार टीम पहल में रजिस्टर्ड सभी शिक्षक दिवंगत शिक्षक के नॉमिनी के खाते में 100-100 रुपये की मदद करते हैं और इस तरह एक अच्छी धनराशि परिवार को प्राप्त होती है। अनुराग सिंह ने टीम के सहसंस्थापक बहराइच के पीयूष चतुर्वेदी, सहसंयोजक बाराबंकी के निर्भय सिंह एवं कोर टीम के सदस्य सीतापुर के उमेश वर्मा, महोबा के अनुराग तिवारी, ललितपुर की ऋचा अग्रवाल, बहराइच के प्रदीप त्रिपाठी को धन्यवाद प्रेषित किया।
डॉ. इंदु प्रकाश को मिला शिक्षण उत्कृष्टता सम्मान
प्रयागराज। हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज के अस्टिटेंट प्रोफेसर डॉ. इंदु प्रकाश सिंह को ‘अंतर्राष्ट्रीय शिक्षण उत्कृष्टता सम्मान-2021 इन सोशल फिलॉसफी’ प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें शोध एवं शिक्षण संस्था इंटरनेशनल मल्टी डिस्प्लिनरी रिसर्च फाउंडेश, सेंटर फॉर प्रोफेशनल एडवांसमेंट, विजयवाणा, आंधप्रदेश की ऑनलाइन वार्षिक कांफ्रेंस में दिया गया। डॉ. इंदु प्रकाश को यह पुरस्कार सोशल फिलॉसफी के क्षेत्र में शोध, शिक्षण, लेखन एवं दर्शन की सामाजिक उपयोगिता और वैश्विक समस्याओं के समाधान में सामाजिक दर्शन की उपयोगिता को अपनी पुस्त्क एवं शोध पत्रों में तार्किक रूप से स्थापित करने के लिए दिया गया।
छात्रों की अपील, विशेष शक्तियों का प्रयोग करें कुलपति
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती के इंटरव्यू में एक पद के मुकाबले 20 अभ्यर्थियों को बुलाए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थी अड़े हुए हैं। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव से मांग की है कि एकेडमिक कौंसिल की आपातकालीन बैठक बुलाकर अपनी विशेष शक्तियों का प्रयोग करें और अभ्यर्थियों के हित में निर्णय लें। एबीवीपी के हरिओम त्रिपाठी और अतेंद्र सिंह का कहना है कि 99 फीसदी विभागाध्यक्ष अभ्यर्थियों की मांग से सहमत हैं। ऐसे में एक पद के मुकाबले न्यूनतम 20 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाना चाहिए।
विज्ञापन

कोविड से उबरा बचपन, खिलखिलाए बच्चे
प्रयागराज। कोविड के कारण डेढ़ वर्ष से घरों में कैद बचपन को खिलखिलाने का मौका मिला। रविवार को बचपन प्ले स्कूल लूकरगंज के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। अपनी प्रस्तुति के जरिए बच्चों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और लड़कियों के प्रति भेदभाव की भावना को खत्म कर उनको भी आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलज के ऑर्थोपेडिक विभाग के प्रोफेसर डॉ. विक्रम निगम एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। धन्यवाद ज्ञान स्कूल के निदेशक अभिषेक श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर जीके श्रीवास्तव, पूर्ािमा श्रीवास्तव, श्रुति, शिवांगी, प्रियंका आरोरा, पोरामिता, शालिनी, एनेट पॉल, सिमरन, सुमन, अनीता आदि उपिस्थत रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें