फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नागराज वासुकि का दूध और बेलपत्र से पूजन

विज्ञापन
नागपंचमी पर नागवसुकि मंदिरमें दर्शन पूजन करते श्रद्धालु।अमर उजाला। - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार के महासंयोग पर सोमवार को बारिश के बीच भक्त शिवालयों में दूध, बेलपत्र, फल, फूल और पूजन सामग्री लेकर पहुंचे। पौराणिक नागवासुकि मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने नागराज वासुकि को दूध, जल, फूल, माला, चंदन अर्पित कर पूजन किया। मंदिर में रुद्राभिषेक, वैदिक मंत्रोच्चार, राहु-केतु शांति जाप और हवन भी कराया गया। शाम को बाबा का पुष्प रत्न शृंगार कर पुजारी श्यामधर त्रिपाठी के नेतृत्व में महाआरती हुई। पं. धीरज पांडे के अनुसार, नागपंचमी पर नागवासुकि के दर्शन-पूजन से सर्प बाधा और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।
भीड़ की वजह से वाहनों को बांध रोड पर ही रोक दिया गया। क्षेत्रीय पार्षद अनुपमा पांडेय ने विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता समेत अतिथियों का स्वागत किया। प्रयागराज सेवा समिति के अध्यक्ष तीर्थराज पांडेय ‘बच्चा भैया’ ने कहा कि यहां पूजन-अनुष्ठान से मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
विज्ञापन

उधर, दरियाबाद स्थित तक्षक तीर्थ बड़ा शिवाला में आचार्य रविशंकर के सानिध्य में विशेष शृंगार, अभिषेक-पूजन और कालसर्प मुक्ति अनुष्ठान हुआ। मनकामेश्वर मंदिर में महंत श्रीधरानंद सरस्वती के सानिध्य में अभिषेक-पूजन और रात्रि में महा शृंगार किया गया।
सिविल लाइंस हनुमान मंदिर स्थित शिव मंदिर, भोलेगिरि, कामोरीनाथ महादेव, शिव कचहरी, पंडिला महादेव, कोटेश्वरनाथ महादेव और हाटकेश्वरनाथ महादेव समेत अन्य शिवालयों में भी विशेष पूजन हुआ। दारागंज के प्राचीन घाट पर गंगा स्नान के बाद कांवड़िये शिवालयों की ओर रवाना हुए।
-
ललितेश्वर-पारदेश्वर महादेव का भव्य शृंगार
प्रयागराज। मीरापुर स्थित ललिता देवी मंदिर परिसर में ललितेश्वर महादेव और पारदेश्वर महादेव का भव्य शृंगार किया गया। देर रात तक दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पं. शिवमूरत मिश्रा के नेतृत्व में ललितेश्वर महादेव का अभिषेक किया गया। महिला मंडल ने कजरी प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। व्यवस्था में हरिमोहन वर्मा, प्रदीप जायसवाल, उमेश मिश्रा, सुमित श्रीवास्तव व गिरिशंकर प्रभाकर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें