फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 2157 उचित दर विक्रेताओं को लाभांश वृद्धि का फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
उचित दर विक्रेताओं के लाभांश वृद्धि एवं उचित दर विक्रेताओं के ई-पॉश आधारित कोटेदार कमीशन प्रणाली का प्रयागराज के 2157 उचित दर विक्रेताओं को लाभ मिलेगा। प्रयागराज के उचित दर विक्रेताओं के लिए सालाना नौ करोड़ 59 लाख रुपये की बजटीय व्यवस्था की गई है। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम के लखनऊ से सजीव प्रसारण के दौरान कैबिनेट मंत्री नंदी व महापौर गणेश केसरवानी ने छह उचित दर विक्रेताओं को अतिरिक्त लाभांश वितरण के मद्देनजर प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। मंत्री नंदी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की ई-पॉश आधारित पारदर्शी व्यवस्था की सराहना करते हुए उचित दर विक्रेताओं के लाभांश वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें