कुछ मोहल्लों में जल स्तर की स्थिति
मोहल्ले 2018 (भूजल स्तर मीटर में) 2022 (भूजल स्तर मीटर में)
अशोक नगर 13.10 13.62
बेली अस्पताल 19.50 20.50
कसारी मसारी 12.90 13.09जार्जटाउन 7.50 10.00
खुल्दाबाद 12.15 15.75
अतिदोहित क्षेत्रों में प्रयागराज शहरी व चाका ब्लॉक
भूजल स्तर और दोहन के स्तर पर प्रयागराज का शहरी क्षेत्र तथा चाका ब्लॉक अतिदोहित श्रेणी में हैं। बहादुरपुर, बहरिया, होलागढ़, सैदाबाद, मऊआइमा, फूलपुर, प्रतापपुर, शृंग्वेरपुर तथा धनुपुर सेमी क्रिटिकल जोन में शामिल हैं। वहीं चाका और सहसों क्रिटिकल ब्लाॅक में शामिल हैं। धनुपुर, प्रतापपुर ब्लॉक क्रिटिकल से सेमी क्रिटिकल जोन में आ गए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों के भूजल स्तर में कुछ सुधार देखा गया है। शहरी क्षेत्र में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। अब व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भूजल के उपयोग पर शुल्क का प्रावधान किया गया है। लोगों से भी अपील है कि भूजल दोहन कम करने के साथ रिचार्ज करने पर भी ध्यान दें। - रविकांत सिंह, अधिशासी अभियंता, भूजल
100 से अधिक आरओ प्लांट को भेजा जाएगा दूसरा नोटिस
गली-गली चल रहे आरओ प्लांट तथा वाहन धुलाई केंद्रों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 100 से अधिक प्लांट संचालकों को नोटिस भेजा गया है। जल्द ही दूसरा नोटिस भेजा जाएगा। आरओ प्लां में फ्लो एवं पिजो मीटर लगाना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने वाले आरओ प्लांट सीज किए जाएंगे। इसके अलावा वाहन धुलाई केंद्रों को भी नोटिस भेजा गया है।